इस शिक्षक की विदाई पर फूट फूट कर रोया पूरा गांव,पढिए पूरी खबर | kolaras news

Bhopal Samachar
अरविंद सिंह तोमर रन्नौद। खबर जिले के रन्नौद क्षेत्र के ग्राम इचौनिया से आ रही है। जहां आज सेवानिर्वत्त हुए एक शिक्षक की विदाई के समय पूरा गांव रो पडा। शिक्षक को बिदाई देते समय बच्चे बूढे और जवान हर  किसी की आखों में आंसू थे। शिक्षक की इस गांव को 40 साल की सेवाएं रही है। जिसके चलते वह गांव का हिस्सा बन गए।

जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के रन्नौद क्षेत्र के ग्राम इचौनिया में पदस्थ शासकीय शिक्षक अमर सिंह यादव,जो कि ग्राम इचौनिया में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर विगत 40 साल से पदस्थ रहते हुए निर्विबाद अपनी सेबाएं देते आए है। इस लंबे कार्यकाल में  इचौनिया गांव की एक हिस्सा बन गए।

शिक्षक अमर सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ ,गांव के कई ऐसे परिवारों के झगड़े भी सुलझाए ,जो बात विवाद के चलते विवादित हो गए थे। अमर सिंह यादव इचौनियां गांव को हमेशा अपना घर समझे और आज उनकी सेवा अवधि समाप्त हुई तो, उनकी विदाई में पूरा गांव जमकर रोया।

विदाई समारोह में गांव के पटेल साहब कृपाल सिंह तोमर,पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर शिक्षक गुड्डू भदोरिया ,शिक्षक खड़क सिंह लोधी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M