भाजपा नपं अध्यक्ष ने शासकीय जमींन पर बना रखा था मैरिज गार्डन, प्रशासन ने जमींदोज कर दिया | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के करैरा नगर से आ रही है। जहां आज प्रशासन ने नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त होते ही सबसे पहले भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पर ही धावा बोला है। माना जा रहा है कि प्रशासन इनके कार्यकाल समाप्त होने का इंतजार कर रहा था। जिसके चलते प्रशासन ने शासकीय जमींन पर बने नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल साहू के अवैध मैरिज गार्डन को जमींदोंज कर दिया। इस दौरान कुछ हिस्से पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। जिसे प्रशासन की हिटैची ने जमींदोंज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में चल रहे एन्टी माफिया मुहिम के चलते प्रशासन भू माफियाओं पर अंकुश लगाने के चलते इन अतिक्रमणकारियों को ध्वस्थ करने में जुटे हुए है। इसी के चलते जिले में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के डुप्लेक्सों को तोडने के बाद यह मुहिम रूक सी गई है। परंतु जिले के अन्य क्षेत्रों में यह मुहिम सिर चढ कर बोल रही है। जिसके चलते अभी हाल ही में पोहरी के बैराड में इन भू माफियाओं पर प्रशासन ने कार्यवाही की।

इसी के चलते आज प्रशासन ने करैरा में सबसे पहले टारगेट नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल साहू को बनाया। जिनके करैरा में स्थिति मैरिज गार्डन को प्रशासन ने आज जमींदोज कर दिया। माना जा रहा है कि आज ही नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हुआ है। उसके बाद ही यह कार्यवाही की गई है। जिसके चलते यह चर्चा है कि करैरा में प्रशासन नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की अवधि समाप्त होने का इंतजार कर रहा था।

आज जैसे ही अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हुआ रात्रि में 10 बजे नगर पंचायत ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। उसके बाद आज सुबह प्रशासन की पूरी टीम ने हाईवे पर स्थिति नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल साहू के रजनी बाटिका मैरिज हाउस पर कार्यवाही करते हुए उसमें शासकीय जमींन पर बने दो कमरे,टीनसेड और बाउंड्री को तोड दिया।

इस कार्यवाही के बाद प्रशासन का अमला महुअर पुल के पास पहुंचा। जहां रोड पर लगभग 10 फिट अतिक्रमण कर मार्केट का निर्माण करने बाले भाजपा नेता राकेश गुप्ता के अतिक्रमण को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। उक्त मार्केट का दो मंजिला निर्माण हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन ने करैरा में लगभग 1 दर्जन अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी किए थे। जो खबर लिखे जाने तक तोडे जा रहे है।

बाल बाल बचे सीएमओ
आज अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान सीएमओ नगर पंचायत करैरा दिनेश श्रीवास्तव इस तोडफोड के दौरान हादसे का शिकार होते होते बचे। बताया गया है कि इस मुहिम के दौरान हिटैची राकेश गुप्ता की पक्की दीबाल को जमींदोज कर रही थी। तभी वहां से निकलते समय दिनेश श्रीवास्तव तारों में उलझ गए। उलझकर वह जेसीबी की चपेट में आते आते बचे। उसके बाद वह घवराकर पास ही रखे एक जनरेटर में जा घुसे। तब कही वह बच पाए।

इस कार्यवाही के दौरान प्रशासन की टीम में एसडीएम अरविंद बाजपेई,तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा,सीएमओं नगर पंचायत दिनेश श्रीवास्तव,एसडीओपी करैरा आत्माराम शर्मा,थाना प्रभारी करैरा राकेश शर्मा सहित पूरा प्रशासनिक अमला उपस्थिति रहा। 
G-W2F7VGPV5M