कलेक्टर के आदेश की अवेहलना कर जिले की सीमा में घूम रहा था जिलाबदर आरोपी, रासुका | karera News

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खडीचा से आ रही है। जहां एक जिलाबदर आरोपी पर क्षेत्र में अपराध करने की नियत से आने के चलते पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की है। उक्त आरोपी कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर क्षेत्र में अपराध करने की नियत से घूम रहा था।

जानकारी के अनुसार कन्हैया पुत्र नारायण परमार निवासी खडीचा पर शिवपुरी कलेक्टर ने जिला बदर की कार्यवाही की थी। इस कार्यवाही के बाद भी आरोपी 20 जुलाई को खडीचा गांव में आया और एक युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गया था। इस मामले में उक्त आरोपी ने कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर क्षेत्र में अपराध किया। जिसके चलते आज करैरा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक केपी शर्मा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए उक्त आरोपी पर धारा 188 ताहि,14 मध्यप्रदेश रासुका अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।