2019 विकास कार्य कराने में करैरा विधायक सबसे आगे, शिवपुरी विधायक राजे सबसे पीछे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिले में पांच विधानसभा हैं।इनमें से 3 पर कांग्रेस विधायक और 2 पर भाजपा विधायक है। विधायको को अपनी विधानसभा में विकास कार्य कराने के लिए सरकार प्रत्येक विधायक को 1 करोड़ 85 लाख रुपए देती हैं,जिसको आम भाषा में विधायक निधि कहा जाता हैं। इसके अतिरिकत 15 लाख स्वेच्छा अनुदान राशि भी दी जाती हैं।

सभी विधायक इस विकास रााशि से अपने क्षेत्र में  बिजली, पेयजल, रपटा निर्माण, सामुदायिक भवन और अन्य कार्य कराते हैं।जिले के पांचो विधायको को यह राशि मिली थी। इस वर्ष की विकास रााशि खर्च करने में करैरा के विधायक जंसवत जाटव सबसे आगे है और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया सबसे पीछे हैं उनकी विधायक रााशि का एंकाउंट अभी लगभग पूरा भरा हुआ हैं।

जरूरी काम न अटकें इसलिए आती हैं राशि
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार साल 2018 के अंत में बनी थी। वैसे तो विकास कार्य अलग-अलग मदों से नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में होते रहते हैं, लेकिन यह काम न अटकें और विधायक खुद अपनी निधि से यह काम करा सकें। इसके लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि मिलती है।

क्या हैं विधायक निधि और स्वेच्छानुदान राशि
क्षेत्र की जनता की डिमांड पर विधायक विधायक अपनी निधि से कोई भी विकास कार्य करा सकते हैं। वह स्वेछछानुदान में विधायक को यह 15 लाख रुपए की राशि दी जाती हैं। इससे वह क्षेत्र में गरीब, बीमार या जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। स्कूल आदि को भी सहायता दे सकते हैं।

करैरा विधायक:जसवंत जाटव विधायक निधि में केवल 2.50 लाख शेष
इस क्रम में करैरा के कांग्रेस विधायक जसमंत जाटव ने 1 करोड़ 74 लाख के काम अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। स्वीकृत कार्य-22 की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उनके खाते में महज 11 लाख शेष हैं। इसी तरह उनकी स्वेच्छा अनुदान की राशि 15 लाख में से वे अब तक 12 लाख 50 हजार खर्च कर चुके हैं केवल 2 लाख 50 हजार शेष हैं।

कोलारस विधायक:वीरेन्द्र रघुवंशी की विधायकनिधि के खाते में 52 लाख बचे
कोलारस के बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने 1 करोड़ 32 लाख 28 हजार 841 रुपए के काम अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। स्वीकृत कार्य-18 की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उनके खाते में महज 52 लाख शेष हैं। इसी तरह उनकी स्वेच्छा अनुदान की राशि 15 लाख में से वे अब तक 12 लाख 74 हजार खर्च कर चुके हैं,केवल 2 लाख 26 हजार शेष हैं।

पोहरी विधायक:सुरेश राठखेडा ने करा दिए हैं 1 करोड़ 46 लाख के कार्य
पोहरी के कांग्रेस विधायक सुरेश रांठखेड़ा ने 1 करोड़ 46 लाख 76 हजार 830 रुपए के काम अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। स्वीकृत कार्य-12 की प्रशासकीय स्वीक्रति दी जा चुकी है। उनके खाते में 39 लाख के लगभग शेष हैं। इसी तरह उनकी स्वेच्छा अनुदान की राशि 15 लाख में से वे अब तक 9 लाख 60 हजार खर्च कर चुके हैं, केवल 5 लाख 40 हजार शेष हैं।

पिछोर विधायक: केपी सिंह ने कराए 1 करोड  41 लाख के कार्य
पिछोर के कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने 1 करोड  41 लाख 89 हजार रुपए के काम अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। स्वीकृत कार्य-7 की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उनके खाते में महज 38 लाख 23 हजार 170 रुपए शेष रह गए हैं। इसी तरह उनकी स्वेच्छा अनुदान की राशि 15 लाख में से पूरी राशि खर्च कर दी है।

शिवपुरी विधायक:यशोधरा राजे का विकास निधि का एंकाउट फुल,केवल 28 लाख खर्च
शिवपुरी के बीजेपी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने 28 लाख 56 हजार रुपए के काम अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। स्वीकृत कार्य-8 की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उनके खाते में 1 करोड़ 57 लाख 44 हजार रुपए शेष हैं। इसी तरह उनकी स्वेच्छा अनुदान की राशि 15 लाख में से वे अब तक 4 लाख 55 हजार खर्च कर चुके हैं 10 लाख 45 हजार शेष हैं।
G-W2F7VGPV5M