अबेकस प्रतियोगिता: राज्य स्तीरय प्रतियोगिता में शिवपुरी की प्रथा जिंदल रही टॉप | STAR OF SHIVPURI

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मास्टरमाइंड अबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की प्रथा जिंदल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिवपुरी को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं राज्य स्तरीय इस अबेकस प्रतियोगिता में राज्य में टाप टेन प्रतिभागियों में शिवपुरी के पांच प्रतिभागी रहे हैं। जो आगामी मई माह में होने वाली राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करगें।

यह जानकारी देती हुई अग्रवाल एज्यूसर्व मास्टरमाइंड अबेकस कमलागंज, शिवपुरी की संचालिका श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बताया कि मास्टरमाइंड अबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस महाकाल की नगरी उज्जैन में किया गया था। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक पांच से पन्द्रह वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया था।

उन्होंने बताया कि अबेकस प्रतियोगिता के इस कोर्स में दस लेवल होते हैं, जिन्हें पार करना होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अबेकस प्रतियोगिता इंदौर में माह मई 2020 में आयोजित की जावेगी जिसमें भारत देश के अलावा कई अन्य देशों के बच्चे भी शामिल होंगे।

यह प्रतिभागी रहे राज्य स्तर पर अव्वल
शिवपुरी। मास्टरमाइंड अबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की प्रथा जिंदल पुत्री गौरव गुप्ता ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रिश शिवहरे पुत्र संजय शिवहरे, भव्या कुशवाह पुत्री योगेन्द्र कुशवाह, जानवी शाक्य पुत्रीयोगेश शाक्य एवं वेद अग्रवाल पुत्र स्व. आकाश अग्रवाल ने राज्य स्तर पर टॉप टेन में अपना अपना स्थान अर्जित किया।
G-W2F7VGPV5M