शिवपुरी। बीते दिनों नियमों को बदलकर हुए मंगलम के चुनाव के आज नतीजे सामने आ गए है। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था मंगलम के अध्यक्ष के लिए राकेश गुप्ता निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। जबकि सचिव के लिए पुनः इंजीनियर राजेन्द्र मजेजी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष के लिए दीपक गोयल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
बुधवार को मंगलम संस्था के पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान संचालकगणों में आम सहमति के आधार पर अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए निर्वाचन संपन्न किया। जबकि संस्था के उपाध्यक्ष और सह सचिव पद के लिए मतदान हुआ।
उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए संचालकगणों के बीच आम सहमति न बनने के बाद मतदान कराया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के बाद डॉ गोविंद सिंह, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, जिनेश जैन जीतने में कामयाब रहे। जबकि सह सचिव पद के लिए राजीव श्रीवास्तव, हरिओम अग्रवाल, राजेश बिहारी पाठक निर्वाचित हुए हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें डॉ गोविंद सिंह, जिनेश जैन, डॉ शैलेंद्र गुप्ता और बासित अली शामिल हैं। बासित अली को यहां पर हार का सामना करना पड़ा। बासित अली के 12 वोट आए।
वहीं दूसरी ओर सहसचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें राजेश श्रीवास्तव, हरिओम अग्रवाल, राजेश बिहारी पाठक, अरविंद जैन और सुरेश चंद गुप्ता मैदान में थे। इस पद के लिए वोटिंग के बाद यहां पर अरविंद जैन और सुरेश गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा।
सह सचिव के रूप में राजीव श्रीवास्तव, हरिओम अग्रवाल, राजेश विहारी पाठक निर्वाचित हुए। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।

