छात्रावास की अधीक्षिका के साथ छेडछाड और छ़ात्राओ के साथ सैटिंग कराने वाले मामले में जांच समिति गठित | karera News

शिवपुरी। दिनारा के बालिका छात्रावास में छात्रावास की वार्डन के साथ छेडछाड करने की शिकायत कलेक्टर शिवुपरी को जनसुनवाई में की छ़ात्रावास की वार्डन ने की थी। अपने शिकायती आवेदन में वार्डन ने रिश्वत मांगने और छात्रावास की छात्राओ के साथ सैंटिंग कराने जैसे गंभीर आरोप एपीसी जेंडर और सहायक शिक्षक पर लगाए है। इस मामले में अब खबर आ रही हैं कि इस मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग 3 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया हैं।

जानकारी आ रही हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्र क्रमांक  आर.एम.एस.ए/2019/16130 के अनुसार दिनारा के पूर्व वार्डन बालिका छात्रावास आर.एम.एस.ए दिनारा की शिकायत की जांच करने के लिए श्री मकेश मेहता बी.ई.ओ कोलारस,श्रीमती प्रेमलता गुप्ता प्राचार्य शा.हाई स्कूल बिलौकला ओर श्रीमती नीतू जैन वार्डन शा.बालक छात्रावास शिवपुरी को नियुक्त किया हैं।

इस जांच के ओदश में लिखा गया हैं कि बालिका छात्रावास आर.एम.एस.ए दिनारा क पूर्व वार्डन द्धवारा सर्व शिक्षा अभियान में पदस्थ वत्सराज राठौर,प्रभारी सहायक परियोजना समंवयक जेण्डर,जिला शिक्षा केन्द शिवपुरी तथा अखिलेश गुप्ता प्राथमिक शिक्षक दिनारा पर अश्लील वार्तालाप करना,जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करना तथा बीस हजार रूपय लेने के आरोप लगाए हैं।

उक्त क्रम में आपको संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया जाता हैं कि आप प्रकरण में शिकाती आवेदन मे दिए बिंदुओ की बिदुंवार जॉच कर जॉच प्रतिवेदन 07 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करे। जिससे प्रकरण का निराकरण किया जा सके। ताकि जांच रिर्पोट कलेक्टर महोदय को समय सीमा में प्रस्तुत की जा सके।