शिवपुरी। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर उसकी उपनलब्धि यह है कि उसने वचन पत्र में जो कुछ भी कहा उसमें से कुछ भी नहीं किया उक्त बात आज भाजपा कार्यालय पर शिवपुरी में प्रेस वर्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, एवं पैनलिस्ट प्रवक्ता धैयवर्धन शर्मा एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने पत्रकारों के समक्ष कहीं।
उनका कहना था कि प्रदेश सरकार ने तीन काम किए पहला धोखा, दूसरा भ्रष्टाचार और तीसरा कानून व्यवस्था पर बंटाढार। इतना ही नहीं किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर छलावा आज किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों को फसलें खराब होने पर मुआवजा नहीं मिलता। किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। बैंकों के कर्ज बसूली के नोटिस मिल रहे हैं।
कमलनाथ सरकार की झूठी कर्जमाफी के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 10 दिन में कर्जमाफी करने वाली सरकार 11 माह में 122 से अधिक किसानों ने कर्ज बसूली से परेशान होकर आत्महत्या की। वहीं हजारों किसान यूरिया के लिए बेहाल होकर सरकार को कोस रहे हैं। 32 जिलों में अतिवर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। जिसका कई किसानों आज तक मुआवजा राशि नहीं मिली हैं।
वहीं भाजपा सरकार के समय में किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिलती थी। कांग्रेस ने अपने बचन पत्र में किसानों को थ्री फेस की बिजली प्रतिदिन 12 घंटे देने की बात कहीं थी। लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेती के लिए बिजली नहीं मिल रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र में कहां था कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला खोलेंगे 10 माह में गौशालाओं के दर्शन तक नहीं हैं।
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में साल भर में इतनी अराजकता देखी गई है कि वैसी इतिहास में कभी नहीं देखी। विधायक, मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं और मंत्री भरी बैठक में मुख्यमंत्री को हडक़ा रहे हैं। शासन व्यवस्था को निर्देश देने का काम एक नहीं तीन-तीन मुख्यमंत्री करते हैं, जिससे प्रशासन में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
शराब माफिया को लेकर भी किस-किस प्रकार की जानकारियां के ऑडियो पिछले दिनों में बाहर आए हैं, सबको पता हैं। तबादला उद्योग ने पूरे सिस्तम की कमर तोडक़र रख दी है। कहीं कोई अधिकारी कर्मचारी सुरक्षित माहौल में काम नहीं कर पा रहे हैं। इसी का परिणाम हैं कि शिवपुरी जिले के किसानों के खेत पर आज तक कोई भी पटवारी सर्वे करने नहीं गया। जिससे उनको मुआवजे की प्रक्रिया प्रारंभ हो। इतना ही नहीं शहर में सडक़ों की स्थिति और भी बदतर होती जा रही हैं। शिवपुरी ऐसी प्रशासनिक लीपापोती कांग्रेसी लोग कर रहे हैं।
आज युवाओं के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौैहान के नेतृत्व में आज युवा मोर्चे द्वारा युवाओं के सम्मान में युवा मोर्चे मैदान में नारे के साथ आज आक्रोश आंदोलन किया जा रहा हैं। शिवपुरी जिले में युवा मार्चे के कार्यकर्ता आज युवाओं के साथ जो कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जो वायदे किए थे उन पर खरी नहीं उतरी हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर बैण्ड बजाने व भेड़ बकरी चराने का प्रशिक्षण दिया गया लेकिन इसके बाद भी आज तक एक भी बेरोजगार युवा को रोजगार भत्ता देने के नाम सिर्फ छला हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अपने वायदे पूरे न किए जाने के विरोधमें आज भाजयुमो मोर्चा द्वारा सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजायेंगे, भेड़ बकरी चरायेंगे, बैण्ड बजा कर आंदोलन करेंगे।

