नियम विरुद्ध ट्रांसफर के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष का घेराव | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में प्राथमिक शालाओं में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के नियम विरूद्ध तरीके से किये गये स्थानांतरण को लेकर सभी स्थानांतरित शिक्षक संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले सड़कों पर उतर आये हैं।

विरोध स्वरूप रविवार को युक्तियुक्त करण के नाम पर किये गये प्रशासनिक स्थानांतरण को लेकर एक बैठक सावरकर पार्क में आहूत की गई जिसमें जिले के दो सैकड़ा से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

बैठक के पश्चात सभी जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पहुॅचे जहां उन्होने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया तथा सिंधिया जनसंम्पर्क कार्यालय जाकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव को समूची सूची निरस्त कराने को लेकर ज्ञापन दिया तथा  एक स्वर में सम्पूर्ण सूची को निरस्त कराने की मांग की गई।

वहीं नियमों को दरकिनार कर महिला शिक्षकों के बीच सत्र में पदस्थ शाला से 90 से 100 किलोमीटर दूर किये गये स्थानांतरण को लेकर विभाग पर भारी अनियमितताओं के आरोप लगाये हैं।

सावरकर पार्क में बैठक के दौरान गुना शिवपुरी क्षे़त्र के सांसद के पी यादव ने भी आंदोलित शिक्षकों ने फोन पर चर्चा की तथा उन्होने कहा कि उन्होने इस सम्बंध में जिलाधीश शिवपुरी से चर्चा की है तथा सूची निरस्त कराने का आश्वासन भी दिया।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का आरोप है कि विभाग ने नियमों को अनदेखा कर स्थानांतरण के आदेश जारी किये हैं। विभाग ने संकुल प्राचार्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पोर्टल पर रिक्त पद जनरेट नही किये पिछले सत्र में नियम विरूद्ध तरीके से पहले तो शिक्षकों का पदांकन वहां किया गया।

जहां पद नही थे और अव युक्तियुक्त करण के नाम पर महिला शिक्षकों को 90 से 100 किलोमीटर दूर जंगलों में प्रशासनिक स्थानांतरण कर पदस्थ किया गया है। विभाग ने उपस्थित होने की अंतिम तिथि 30 नबम्बर नियत की थी लेकिन विभाग ने उन्हे तय तारीख तक आदेश नही दिये हैं। तथा उनका पूर्व के माह का वेतन भी रोक दिया है।

अगर शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ तो संघ धरना आंदोलन करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से शासकीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव एवं राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष राजकुमार सरैया, म.प्र. शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रसीद खांन साबिर, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविन्द श्रीवास्तव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कपिल दुबे, शिक्षक संघ के संभागीय कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, राज्य अधि. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विपिन पचौरी, शिक्षक संघ के जिला सचिव राजाबावू आर्य उपस्थित थे।

इनके अतिरिक्त राज पत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, सपाक्स संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, कर्मचारी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया, राज्य कर्मचारी संध के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह रघुवंशी, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल, शिक्षक कांग्रेस के जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद बैद्य ने मिलकर विरोध प्रर्दशन किया।

वही इस धरने और विरोध प्रर्दशन में शक्ति स्वरूप पाराशर, पंकज भार्गव, उमेश करारे, कुल्लू भार्गव, रेखा रिठौरिया, रश्मि वर्मा, मालती कुशवाह, भावना रावत, अनीता रजक, प्रभा हिण्डौलिया, कांती ओझा, राखी भार्गव, राखी श्रीवास्तव, ममता रघुवंशी, साधना ओझा, प्रभा भार्गव, ज्योति जैन, गरिमा मजेजी, प्रमिला कोठारी, रेणू अवस्थी, साधना अरोरा, संध्या चर्तुवेदी, संघ्या गुप्ता, शकुन्तला चर्तुवेदी, श्रीतिवारी आदि कई पुरूष शिक्षक भी उपस्थित थे। 
G-W2F7VGPV5M