खबर तत्काल: राठौर प्लाजा में चल रहा था हुक्कावार,पुलिस ने पांच दबोचे | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहाँ आज एक हुक्कावार पर फिजीकल पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस हुक्कावार पर पहले कोतवाली पुलिस कार्यवाही कर चुकी है।परंतु आज पुलिस अधीक्षक के पॉइंट पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को सूचना मिली कि कमलागंज में राठौर प्लाजा में हुक्कावार संचालित हो रहा है। जिसपर से पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को न बताकर फिजीकल पुलिस को कार्यवाही के लिए भेजा।

जिस पर फिजीकल थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर 5 लोगो को हुक्का पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यहाँ बता दे कि राठौर प्लाज़ा में चिकिन हाउस के नाम से एक नॉनवेज होटल का संचालन किया जाता है। जिसपर पहले शराब के साथ चिकन परोसते होटल संचालक को पुलिस ने दबोचा था।

उसके वाबजूद भी उक्त होटल संचालक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। उसके बाद आज फिजीकल पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।
G-W2F7VGPV5M