अतिक्रमण के ट्रांसफर के खिलाफ जैन समाज में रोष, सौपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। कोर्ट रोड़ स्थित गल्र्स कॉलेज की पार्किंग पर फलों का ठेला लगाने वालों के अतिक्रमण को यातायात विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने वहां से हटा तो दिया है और स्कूल की पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। लेकिन वहां खड़े ठेले वालों को प्रशासन ने जैन मंदिर की ओर जाने वाली गली में स्थापित कर दिया है।

इस तरह से प्रशासन ने एक तरफ से अतिक्रमण हटाकर दूसरी तरफ शिफ्ट कर दिया है। जैन मंदिर जाने वाली गली पर अतिक्रमण होने से जैन समाज में रोष है और उस गली से ठेले हटाने को लेकर जैन समाज ने कलेक्टर, एसडीएम और यातायात विभाग को ज्ञापन सौंपा है।

संकुचित गली में ठेले खड़े किए जाने से न केवल अतिक्रमण बढ़ा है बल्कि ठेले वालों के चिल्लाने और वोली लगाने वालों की आवाजों से दर्शनार्थियों की भक्ति में भी विघन्न उत्पन्न हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी समय से कोर्ट रोड़ स्थित गल्र्स कॉलेज की पार्किंग के स्थान पर ठेले वालों का कब्जा था। यहां उन्होंने स्टॅाल लगाकर तथा ठेले खड़े कर पूरी पार्किंग कब्जा ली थी। जिसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन ने मध्यप्रदेश शासन को की थी और वहां से मिले निर्देशानुसार आज यातायात विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम सड़क पर आई जिन्होंने अतिक्रामकों को वहां से हटाकर पास ही स्थित ओसवाल गली में खड़ा कर दिया।

इससे जैन समाज में रोष का वातावरण है। समाज ने इस बावत प्रशासन और यातायात विभाग को ज्ञापन देकर बताया कि दुर्गा टॉकिज के सामने ओसवाल जैन मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों दर्शनार्थी दर्शन को आते हैं तथा उस मंदिर में जाने का एक ही रास्ता है। लेकिन उस रास्ते पर आज सुबह ठेले वालों को मंदिर के रास्ते में खड़ा कर दिया गया है।

जिससे कोई भी व्यक्ति वाहन नहीं निकाल पा रहा। कार निकलना तो दूर मोटरसाइकल और स्कूटर भी नहीं निकल पा रहे हैं। ठेलों पर फल खरीदने वालों की भीड़ से संकुचित गली और अधिक संकुचित हो गई है तथा चीख चिल्लाट से मंदिर आने वाले लोगों की भक्ति मेें व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जैन समाज ने प्रशासन से मांग की है कि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां से तुरंत ठेले हटाए जाएं अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए समाज अग्रसर होगा।