शिवपुरी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा मार्गदर्शित एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश भोपाल से सम्बद्ध सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के छात्रो ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के संचार स्कूल शिवपुरी में जाकर सैन्य गतिविधियों एवं सेना में प्रयोग होने वाले हथियारों एवं सेना में संचार के सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न जानकारियों को प्राप्त किया।
सैनिकों के अदम्य साहस और उनकी क्रियाप्रणाली को जानने के लिए सरस्वती विद्यापीठ के छात्र प्रति वर्ष किसी एक सेना प्रशिक्षण केंद्र पर जाते हैं और वहाँ की जानकारी प्राप्त करते हैं उसी तारतम्य में इस बार भारत तिब्बत सीमा पुलिस के संचार स्कूल में जाना हुआ जहाँ आई टी बी पी के उप सेनानी दूर संचार नरेन्द्र सिंह यादव ,सहायक सेनानी दूर संचार आनंद दीक्षित, निरीक्षक दूर संचार नीरज शर्मा, उप निरीक्षक दूर संचार गौरव त्यागी ने पूरे प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण कराकर सेना में प्रयोग होने वाले हथियारों एवं सेना में संचार की तकनीकी संबंधी सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न जानकारियों को प्राप्त किया तथा सैनिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की पद्धति संचार के माध्यमों की तकनीकी से अवगत कराया
इस भ्रमण के उपरांत छात्रो ने भी सेना में जाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ज्ञानसिंह कौरव सहित आचार्य मनोज सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा,अरविन्द सविता,विपिन कुमार राजपूत,रोहित त्यागी, महेन्द्र अहिरवार, महेन्द्र नामदेव उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पवन शर्मा ने आई टी बी पी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

