पारा 5 डिग्री पर जमा: हाडकंपा देने वाली ठंड में बच्चो की निगाहे कलेक्टर की ओर

शिवपुरी। उत्तर भारत से आ रही लगातार सर्द हवाओ ने शिवपुरी के तापमान को भी सिकुडा दिया हैं,इस कारण पारे के लुढकने ने भी अपने पिछले 4 साल का रिकार्ड तोड दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि पिछले चार साल में इस साल का दिसंबर सबसे ठंडा रहा हैं। न्यूतम तापमान 5 डिग्री पर जा पहुंचा हैं। इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में जिले के मासूम बच्चो की निगाहे कलेक्टर की ओर हैं।

ग्वालियर कलेक्टर ने इस हाडकंपा देने वाली सर्दी कारण बच्चो के स्कूलो की छुटटी 25 दिसंबर तक कर दी हैं। लेकिन ग्वालियर से अधिक शिवपुरी में सर्दी पड रही हैं। हालाकि शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी ने सर्दी के कारण स्कूलो का समय 9 बजे से कर दिया हैं।

लेकिन बच्चे बसो के इंतजार करते हुए 8.15 पर ही कोहरे से ढकी सडको पर देखे जा सकते हैंं। ठुठरते हुए बच्चे सर्द हवाओ को झेलकर स्कूल जाने के कारण बीमार होने का खतरा बढ रहा हैं।

अब शिवपुरी का पारा लगातार लुढक रहा हैं,इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में बच्चो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं। पारा भी अपने लुढकने का पिछले 4 साल का रिकार्ड बना रहा हैं।

उत्तर प्रदेश में पूरे प्रदेश में स्कुूलो के अवकाश घोषित करने की खबर भी आ गई हैं। अब शिवपुरी के मासूमो की निगाहे कलेक्टर शिवपुरी की ओर हैं,कि उनका छुटटी का आदेश ही हम बच्चो को इस सर्दी से बचा सकता हैं।