पिछोर। शिवुपरी जिले की ताजा न्यूज जिले के पिछेार अनुविभाग के खानियाधानां क्षेत्र से आ रही हैं कि बामोरकला थाना क्षेत्र में एक फर्सी से भरा ट्रेक्टर पलट गया हैं। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत और 6 लोगो के घायल होने की खबर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के रतवास विजरावन के बीच में फर्सी पत्थर से भरा एक ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक से संतुलन खोकर पलट गया। बताया जा रहा हैं इस ट्रेक्टर पर 8 लोग सवार थे,इस ट्रेक्टर की ट्रॉली में आवर लोड फर्सी भरी हुई थी।
बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में 1 युवक गोविंद आदिवासी पिता हरनाम आदिवासी उम्र 22 निवासी सुलारखुर्द की मौके पर ही मौत हो गई,6 लोगो के घायल होने की खबर आ रही हैं। घायलो को उपचार हैतु अस्तपाल में भेजा गया हैं।

