सुरवाया पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को पकडा | shivpuri news

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तार अभियान के तहत थाना सुरवाया द्वारा एक स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार।

थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीनेश नरवरिया द्वारा मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 152/17 में फरार स्थाई वारण्टी को पकड़ने रवाना हुए जिस पर से पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी भूरा परिहार निवासी तलगाॅव जिला दतिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।