कोलारस में अतिक्रमण का कालासच:अब नाले को गायब करने की तैयारी,ताना पुल | kolaras news

कोलारस। अभी जिले में प्रतिदिन अतिक्रमण टूटने की खबरे आ रही हैं। प्रशासन ने पिछोर,पोहरी और बैराड में अतिक्रमण तोडे हैं। करैरा का अतिक्रमण का मुददा विधानसभा में उछला तो प्रशासन ने वहां भी जेबीसी का जलबा दिखाते हुए 8 मकान सफाया कर दिए,लेकिन कोलारस तहसील से इन खबरो के उलट खबर हा रही हैं।

जल सरचनाओ को बचाने के लिए भारत सरकार ने एक अलग से कानून बनाया हैं। जल सरचनाओ का बचाना हमारा नैतिक दायित्व बनता हैं लेकिन कोलारस में जगतपुर से निकला नाला अतिक्रमणकारियो की चपेट में आ गया है।

इस नाले पर लगातार अतिक्रमण किया जाा रहा,जिससे यह नाला अपने अस्तितव को संघर्ष करने लगा हैं,इस नाले पर अवैध कब्जे किए जा रहे है। अब अतिक्रमणकारियो ने इस नाले पर अवैध पुल का निर्माण भी कर दिया है।

बताया जा रहा हैं कि कोलारस में संजीवनी अस्पताल के पास से जगतपुर तक रोड डाल दी गई एवं नाले के ऊपर पुलिया बना दी गई जिस पर नगर पालिका के अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

अतिक्रमण कारियो का कहना हैं कि इस नाले का निर्माण नगर परिषद करा रही हैं और नगर परिषद के जिम्मेदार यह बता नही पा रहे हैं कि इस पुलिया का निर्माण कौन करा रहा है। इस नाले में शौचालय के पाईप भी सीधे छोड दिए गए हैं।