शिवपुरी। बीती रात्रि अशोकनगर में सांसद केपी यादव और उनके पुत्र के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में शिवपुरी में भाजपाईयों ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
गुना-शिवपुरी से भाजपा सांसद केपी यादव के खिलाफ अशोकनगर में विभिन्न धाराओं के तहत की गई कायमी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा। इस दौरान शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह को सौंपा।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि सांसद केपी यादव के खिलाफ कांग्रेस नेपुलिस पर दबाव डालकर यह एफआईआर कराई है और कहीं से कहीं भी यह मामला नहीं बनता है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस मामले में इस एफआईआर को रद्द किया जाए।