नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजू बाथम का सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में हुआ जोशीला स्वागत | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के तत्काल बाद से ही पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम का शहर से लेकर जिले भर में  स्वागत का सिलसिला अनबरत रूप से जारी हैं। आज सुबह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवुपरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंचे वहां उन्होंने सर्व प्रथम अम्मा महाराज के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद लेकर वहां उपस्थित कार्याकर्ताओं से भेंट की।

यहां पर जिलाध्यक्ष श्री बाथम का पुष्पमाओं व मिठाई वितरित कर जोशीला स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अम्मा महाराज अमर रहे, यशोधरा राजे सिंधिया जिंदावाद के गगन भेदी नारे लगाए गए। श्री बाथम को इस अवसर बधाई देने वालों में भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत, संजय गौतम, जिनेश जैन, अशोक खण्डेलवाल, विमलेश गोयल, हरिओम राठौर, राजेन्द्र शिवहरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, हेमंत ओझा, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, अशोक शिवहरे, जयसिंह खटीक, डॉ. विजय खन्ना, डिम्पल जैन, कप्तान यादव, अभिषेक बट्टे, गब्बर परिहार, मुकेश मानश्री, केपी परमार, योगेश शर्मा, संदीप भार्गव, संजय राठौर,  जुगनू मित्तल, मुकेश बाथम, शिवम दुबे, नरेन्द्र दुबे , सुरेन्द्र रजक एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवा मोर्चा नगर मंडल ने किया जोशीला स्वागत

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजू बाथम का भारतीय जनता युवा मोर्चा कि नगर मंडल टीम द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माधव चौक चौराहे पर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री बाथम के साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत ओझा भी उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजू बाथम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े सहित जमकर आतिशबाजी चलाई गई, साथ ही मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा किया। 

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय कुशवाहा, युवा मोर्चा नगर मंडल से सोनू कुशवाह ,दीपक राठौर, सागर यादव ,राजा यादव ,दीपक कुशवाह ऋषभ जैन , मि_ू जाटव सूरज मिश्रा, शिवम गुप्ता, शिवम ओझा, अंकुर शर्मा, आशीष सेन आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाइयां देकर स्वागत किया।
G-W2F7VGPV5M