शिवपुरी। आज के इस दौर ने जहां चंद पैसों के लिए लोग मारकाट मचा देते हैं वहीं आज कुछ ऐसे युवा भी हैं जो ईमानदारी की मिशाल पेश कर रहे हैं। पटेल पार्क के समीप में निवासरत बेबी सेन पुत्री मानो सेन ने भी पैसों और जरूरी कागजों से भरा पर्स लौटाकर अपनी ईमानदारी की मिशाल पेश की।
रविवार दोपहर लगभग दो बजे पटेल पार्क के सामने किसी पुरूष का पर्स बेबी सेन को मिला, जिसमें पैसों के साथ लाइसेंस, पेन कार्ड, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कुछ जरूरी कागजात भी थे।
बेबी ने तुरंत उस पर्स को उठाकर पटेलनगर निवासी अशोक अग्रवाल के घर पहुंचाया और बताया कि किसी सज्जन का यह पर्स उसे मिला है। पर्स के कागजातों को देखने पर वह पटेल नगर निवासी ही राजेश कुमार जैन का होना पाया गया, जिन्हें दूरभाष पर संदेश देकर उनका पर्स मय पैसों व कागजातों के सौंपा गया। श्री जैन ने बेबी की इस ईमानदारी पर उसका आभार जताया।

