बामौर क्रेशरो में लीज सीमा से बहार उत्खन्न, अवैध विस्फोटो से सरकारी भवन तक हिले | kolaras News

कोलारस। कोलारस अनुविभाग के अतंर्गत आने वाले ग्राम बामौर में स्थित क्रेशर अपनी लीज सीमा से अवैध उत्खन्न होने की खबर आ रही हैं,यहां पर हुए अवैध विस्फोटो से गांव के घर के साथ—साथ सरकारी भवन भी हिल गए।

जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के गांव बामौर में 1 दर्जन से अधिक क्रेशर लगे हैं। बताया जा रहा हैं इन क्रेशरो के मालिको के द्धारा लीज सीमा से बहार उत्खन्न किया जा रहा हैं।
बताया जा रहा हैं कि इन क्रेशरो के स्वामियो ने अधिकारियो से साठ—गाठ करके लीज के नाम पर वन,राजस्व और निजी भूमि तक को खोद डाला हैं,इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी हैं लेकिन कार्रवाई के नही होती हैं। यह बडा सवाल हैं।

विस्फोटो से हिला बामौर गांव का ऐरिया

इन क्रेशरो की लीज से पत्थर उत्खन्न के लिए लगातार विस्फोट किए जा रहे हैं विस्फोट करना पूरी तरह से अवैध है। इन विस्फोटो के कारण लगातर धुल मिटटी उडती हैं जिससे ग्रामीण कई गंभीर बिमारियो का शिकार हो रहे है।

इन विस्फोटो के कारण गांव के मकान ही नही बल्कि शासकीय भवन भी क्षतिग्रस्त हो चुके है। इसके अलावा एबी रोड से लेकर ग्राम बामौर तक की सडक को अबैध रूप से एक रॉयल्टी के नाम पर 3-3 बार चक्कर लगाने बाले ऑवर लोड डम्परो ने ग्राम बामौर की सडक उखड चुकी हैं।