DPC का निरिक्षण: स्कूलो में मिली कई खामियां, मास्टर मिले नदारद | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय अधिकारीयों द्धारा किए जा रहे निरीक्षणों के क्रम में डीपीसी ने शनिवार को करीब आधा दर्जन स्कूल के निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान डीपीसी को कही दो कमरों में कक्षा 1 से 10 तक का स्कूल संचालित होता मिला तो किसी स्कूल में दर्ज छात्रों में से नाम मात्र के बच्चे उपस्थिति मिले।

आधे शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले। तो सफाई कर्मी न होने के कारण कुछ स्कूलों में डीपीसी को ही स्कूल के बच्चे सफाई करते मिले। इसपर डीपीसी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जानकारी के अनुसार डीपीसी डीआर कर्ण सुबह 11 बजे एकीकृत मावि बारई पहुंचे जहां उन्हें स्कूल का एचएम विष्णु गुप्त महीपाल सिंह यादव,राजेश वर्मा,सुरखा कावले,मुकेश कुमार अनुपस्थिति मिले। इन शिक्षकों में से महीपाल सिंह यादव तो 20 तारीख को बिना सूचना ही मिला।

बात अगर छात्र संख्या की करे तो इस स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के 157 विद्यार्थी दर्ज हैं, परंतु इनमें से सिर्फ 35 छात्र ही उपस्थित मिले। विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक 172 बच्चे दर्ज हैं, जिसमें से सिर्फ 25 बच्चे उपस्थित मिले । 

विद्यालय में कलेक्टर के निर्देश के बाबजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई सफाईकर्मी स्कूल की सफाई के लिए तैनात नहीं किया, इसका परीमाण यह रहा कि डीपीसी को बच्चे स्कूल की झाडू लगाते और सफई करते मिले।

 इसके अलावा बामौरखुर्द मेें तो स्थिती यह थी कि कक्षा में 1 से 10 तक की कक्षाएं सिर्फ दो कमरों में चलती हैं। स्कूूल में पदस्थ एक अतिथी शिक्षक कमला लोधी अनुपस्थित पाई गई। बच्चों का शैक्षणिक स्तर व छात्र संख्या न्यून थी।

इसके अलावा डीपीसी का कहना है कि कलेक्टर ने स्कूल भवनों में उजाले की उचित व्यवस्था करने के लिए कक्षों में ट्यूवलाईट लगबाने के निर्देश दिए है। इसके बाबजूद भी कक्षों में ट्यूवलाईट नहीं लगवाई गई है। शिक्षकों ने अभी तक कोई शिक्षक डायरी नहीं बनाई है। और वारई में शिक्षकों ने स्कूल लगाने से पहले कोई प्रार्थना नहीं कराई थी।

इनका कहना है
स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मिली अनियमितताओं के लिए और अनुपस्थिति शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद सभी दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बारई में बच्चे झाडू लगाते और सफाई करते मिले। उजाले की कोई व्यवस्था स्कूल में नहीं मिली।
डीआर कर्ण,डीपीसी शिवपुरी।