चोरी करने घर में घुसा चोर,मालिक जागा तो लगा दी दौड,पहचान होने पर पर मामला दर्ज | Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दबिया गोविंद में बिगत रात्रि एक मकान में गांव का रहने वाला एक युवक चोरी की नियत से घुस गया। लेकिन उसकी बसकिश्मती के कारण घर के लेाग जाग गए। जिसे देखकर वह बिना चोरी किए ही घर से भाग निकला। लेकिन भागते समय उसे गृह स्वामी ने पहचान लिया और उसके खिलाफ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 456 के तहत कायमी कर ली है।

जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह पुत्र लोकपाल सिंह चौहान के घर में रात्रि के समय गांव का रहने वाला सिद्धार्थ पुत्र हनुमत सिंह परिहार घुस आया जो घर में चोरी करने की फिराक में था। लेकिन उसी समय अरविंद की नींद खुल गई।  जिसने लाईट जलाकर देखा तो एक युवक छुपा बैठा था। जिसे उसने पकडऩे का प्रयास किया तो वह भागने लगा और भागते समय अरविंद ने उसे पहचान लिया। इसके बाद उसने थाने में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा दी।