शिवपुरी। पिछले दिनो शिवपुरी का नंबर न्यूज पोर्टल शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने एक खबर का प्रकाशन किया था कि शिवपुरी कलेक्टर शिवपुरी अनुग्रह पी शिवपुरी को माफिया मुक्त करने के लिए आपरेशन कब शुरू करेंगी। इस खबर की प्रतिक्रिया में कलेक्टर शिवपुरी ने अपने अधिकारियो को माफियाओ की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं और अगले सप्ताह कार्रवाई देखेने को मिल सकती हैं।
कलेक्टर शिवपुरी अनुग्रह पी ने बताया कि मीटिंग हो चुकी है। सभी माफिया की लिस्ट बना रहे हैं। अगले सप्ताह से कार्रवाई करेंगे। जबकि शिवपुरी जिले के करैरा और पिछोर में अवैध रेत खनन जमकर चल रहा है। माफिया सड़क किनारे ही नाले व तालाबों में डीजल पंप रखकर कोपरा धो रहे हैं। लेकिन कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं हो पा रही। खनिज विभाग के अधिकारी पूरी तरह शांत बैठे हैं।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 12 दिसंबर को माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए कैबिनेट बैठक में निर्देश दिए थे। दूसरे जिलों में माफिया के खिलाफ बिगुल बज चुगा है। लेकिन शिवपुरी जिले में माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिवपुरी शहर में ही कई भू-माफिया सरकारी जमीनें बेच चुके हैं।
फिर भी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस महकमा भी माफिया को चिन्हित नहीं कर पाया है। हालांकि कलेक्टर का कहना है कि सोमवार को बैठक बुलाई थी। जिसमें डीएफओ भी मौजूद थे। माफिया की लिस्ट बनाने के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
जमीनों पर अतिक्रमण से लेकर अवैध खनन में राजस्व, पुलिस और वन विभाग के साथ मिलकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भी आपराधिक मामलों में माफिया की लिस्ट बनाने की बात कह रहे हैं।(आप पढ रहे हैं शिवपुरी समाचार डॉट कॉम)
पिछोर में फुटेरा तालाब का दोहन कर रहे हैं रेत माफिया
अवैध रेत खनन की बात करें तो पिछोर के फुटेरा तालाब में कुछ माफिया समूह में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। हर दिन 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जेसीबी से निकाल रहे हैं। रेत धोने के लिए तालाब से ही डीजल पंप रखकर पानी निकाल रहे हैं।
तालाब का पानी कम होने से गर्मियों में जल स्तर गिर जाएगा। नगरीय सीमा में खनन चल रहा है, फिर भी पुलिस व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पिछोर क्षेत्र के भौंती कस्बे के पास रोड किनारे नाले पर डीजल पंप रखकर रेत धोई जा रही है। फिर भी अफसर आंखें मूंदकर चले जाते हैं।(आप पढ रहे हैं शिवपुरी समाचार डॉट कॉम)
महुअर और सिंध नदी में जेसीबी से हो रहा अवैध उत्खनन
करैरा क्षेत्र में सुनारी चौकी क्षेत्र के अंदौराग्राम पंचायत के गांव जरगवां स्थित महुअर नदी में जेसीबी उतारकर खनन शुरू कर दिया है। कुछ दूरी पर मौजूद सिंध में भी जेसीबी से रेत निकालकर डंपरों से ढोई जा रही है। 30-30 डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध खनन चल रहा है।
बता दें कि अंदौरा में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीण व रेत माफिया के बीच फायरिंग हुई थी। सरपंच पति व उसके देवर व सचिव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब दूसरे लोग यहां अवैध खनन मेें उतर आए हैं।
मेडिकल कॉलेज के पास सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
मेडिकल कॉलेज के समीप कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर चाट ठेले आदि लगाकर पांच झोंपडिय़ां बना लीं। कुछ लोगों ने पत्थर रखकर प्लाटिंग भी कर ली। शिकायत मिलने पर डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका अमले द्वारा अतिक्रमण हटवा दिया है।

