शिवपुरी। शहर के यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए यातायात प्रभारी रणवीर सिंह लगातार प्रयासरत हैं। शहर के सडको पर दुकानदार समान रखकर अतिक्रमण कर सडको की चौडाई छोटी कर देते हैं,पिछले कई महिनो से दुकानदारो को समझाईस दी जा रही थी,लेकिन हालात नही बदल रहे थें।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर के साथ ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीरसिंह यादव बुधवार की शाम 5 बजे सराफा बाजार में पहुंचे। दल-बल के साथ पहुंचकर देखा तो दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था। कुछ दुकानों के बाहर गंदगी मिली। दो दुकानों पर 1-1 हजार रुपए और आठ दुकानों पर 500-500 रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
नगर पालिका ने जैन मिष्ठान भंडार के बारह अतिक्रमण व गंदगी पर 1 हजार रुपए और फैंसी रेडीमेड के बाहर अतिक्रमण के साथ गंदगी फैलाने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
इसी तरह सड़क पर अतिक्रमण करने पर विष्णुप्रसाद गुप्ता, महालक्ष्मी ट्रेडर्स, शर्मा मिष्ठान भंडार, बिंदल ज्वैलर्स, गोपाल कॉम्पलैक्स, नरेंद्र कुमार, निगौती हैंडलूम और जैम्स रेडीमेड 500-500 रुपए का जुर्माना वसूला है।
कार्रवाई शाम 6.30 बजे तक चली। इस दौरान दुकानदार जुर्माने की कार्रवाई से बचने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते नजर आए। लेकिन बार-बार समझाने के बाद भी आदत में सुधार नहीं होने पर जुर्माना लगाया गया हैं।