आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगा झूल गई लाडो | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही आंगन में पेड से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना मृतिका के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मोना पुत्री गोविंद सेन उम्र 20 साल के पिता का देहांत कुछ साल पहले हो गया है। मोना अपनी मां और चाचाओं के साथ घर में रहती है। मां घरों पर बर्तन साफ कर अपनी बेटी का खर्चा उठा रही थी। आज मां काम पर गई हुई थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते बेटी मोना ने अपने ही आंगन में नीम के पेड से लटककर फांसी लगा ली। जिससे युवती की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M