कोलारस। खबर जिले की कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के धर्मेन्द्र लोधी के होटल के पास से आ रही है। जहाँ आज शाम करीब 7 बजे कोलारस की ओर से अनंतपुर की ओर जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र पुत्र मिटठालाल परिहार उम्र करीब 30 वर्ष गुना की ओर से आ रहा था। तभी अज्ञात बाहन ने सामने से टक्कर मारते हुये देवेन्द्र परिहार को रौंद दिया। जिससे युवक के सिर में गम्भीर चोट आई और युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा, एनएचएआई की एम्बुलेंश से देवेन्द्र परिहार के शब को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये। जहां मृतक का शब पीएम हाउस में रखबा दिया है। मृतक देवेन्द्र की पहचान उसके पास मिले मोबाईल से हुई।
जिसकी सूचना पुलिस द्वारा उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र आये मृतक देवेन्द्र मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था। जोकि अनंतपुर से एक रघुवंशी की बाईक से अपने घर लोटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया ।
मृतक के शव को सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंश के चिकित्सक रवि धाकड तत्काल घटना स्थल पर पहुचे और मृतक देवेन्द्र परिहार के शव को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र एम्बुलेंश के द्वारा लेकर आयें।

