खनियाधनां। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधानां क्षेत्र के जालमपुर गांव से आ रही हैं। जहां जालमपुर गांव में ससुराल में आए दमाद की मौत हो गई। ससुरालियो ने बीमार युवक को शिवपुरी अस्पताल लाकर भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनो ने ससुरालियो पर हत्या का आरोप लगाया हैं।
देवीलाल (30) पुत्र विश्राम केवट निवासी बामौर रन्नौद शनिवार की दोपहर अपनी खनियांधाना के जालमपुर स्थित ससुराल गया था। यहां हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार की रात 10.30 बजे इलाज के लिए लाए थे। इलाज के कुछ ही देर में देवीलाल केवट की मौत हाे गई।
ससुरालीजन पर युवक के परिजन को सुबह सूचना दी। परिजन का आरोप है कि देवीलाल को शराब के साथ जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन ने देवीलाल के ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग की है।
रात में मौत हुई, अगले दिन शाम 5 बजे पीएम हुआ: जिला अस्पताल में रात करीब 11 बजे देवीलाल की मौत हो गई। पीएम के लिए डॉ. नरेंद्र मांझी को सूचना दी गई, लेकिन डॉ. मांझी नहीं आए। दोपहर 2 बजे डॉ. वर्मा आए और दो-तीन घंटे के बाद पीएम करने पहुंचे। शाम करीब 5 बजे पीएम हो पाया।