भैया गया था ट्रक पर, देवर ने भाभी का घर पर बलात्कार कर दिया | bairad news

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि बैराड कस्बे में रहने वाली विवाहिता का बलात्कार उसके देवर ने ही कर दिया।उसके बाद उसकी मारपीट करने की बात पीडिता ने पुलिस को बताई। पुलिस ने पीडित विवाहिता महिला के बायानो के आधार पर रिश्ते में लगने वाले देवर के खिलाफ बलात्कार और मारपीट की धाराओ में मामला दर्ज कर लिया।

बैराड़ कस्बे में रहने वाली विवाहिता का पति ट्रक चालक है, जो इन दिनों पुणे गया है। पीड़िता ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी मस्तराम पाल निवासी बैराड़ 20 दिसंबर की रात घर में घुस आया और अकेली पाकर उसने उसका बलात्कार कर दिया।

दूसरे दिन 21 दिसंबर को अपनी ससुराल लक्ष्मीपुरा जाने के लिए निकली तो आरोपी ने रास्ते में रोक लिया। मारपीट कर रिपोर्ट ना करने की धमकी दी। ससुराल वालों को घटना की जानकारी। रविवार को पुलिस ने आरोपी मस्तराम पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।