शीतला बस ने BIKE को उडाया, व्यापारी की मौत, 1 गंभीर घायल

नरवर। खबर जिले के नरवर थाने की मगरौनी चौकी से आ रही हैं कि चौंकी अंतर्गत आने वाले केरउ मोड पर शनिवार की शाम शीतला बस ने एक बाईक का उडा दिया। जिससे इस बाईक पर बैठे एक व्यापारी की मौत हो गई और 1 गंभीर घायल हो गया।
 
जानकारी के मुताबिक चूड़ी व्यवसायी मृतक सचिन गुप्ता (27) पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी डबरा अपने साथी कमल कुशवाह निवासी रामगढ़ के साथ बाइक क्रमांक एमपी07 एनई2489 से नरवर आया था।

शाम 5 बजे डबरा लौटते समय केरऊ मोड पर ग्वालियर से आ रही शीतला बस क्रमांक एमपी32 पी0506 ने सामने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गहरी चोट के कारण सचिन गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल कमल कुशवाह को नरवर अस्पताल लाया गया, जहां से शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।