शिवपुरी। जिले में अचानक ठंड का प्रकोप बड गया हैं। अचानक मौसम ने करवट ली और जिले के कई स्थानो पर बारिश के साथ ओले गिरने की खबर आ रही हैं। जिससे पारा सिकुड गया और जिले का न्यूतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया हैं।
जानकारी के अनुसार जैसे ही जिले के लोगो की नींद खुली,जब तक आसमान में बादलो ने अपना डेरा जमा लिया। सूर्यदेव अज्ञातवास में चले गए,जिससे जिले में ठंड का असर बडने लगा। मौसम केंद्र द्वारा शिवपुरी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया है। यह सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। जबकि अभी तक न्यूनतम पारा 11 डिग्री के आसपास ठहरा हुआ था।
सुबह के बाद दोपहर के समय खोड़ कस्बे में बूंदाबांदी होने से सड़कें गीली हाे गईं। क्षेत्र के गांव आसपुर व ऊमरीकलां में बारिश के साथ ओले भी गिरे। यहां करीब दस से पंद्रह मिनिट बारिश हुई। इसके अलावा शिवपुरी जिले में रन्नौद, खतौरा, बदरवास, सुभाषपुरा, मायपुर आदि क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई है।
हालांकि शिवपुरी शहर में दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद भी हल्की शीत लहर चलने से पूरे दिन सर्दी का असर रहा। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
नगर पालिका ने अभी भी अलाव नहीं जलवाए
सर्दी का असर दिन व दिन बढ़ता जार रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा शहर में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। शहर के बस स्टैंड पर यात्री ठिठुरते नजर आते हैं। इसी तरह मुख्य चौराहा माधव चौक, अस्पताल के पास व अन्य चौराहों पर अलाव की कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तापमान गिरने से कुछ प्राइवेट स्कूलों ने समय 8 बजे से बढ़ाकर 9 बजे व 9.30 बजे कर दिया है।