सुनील ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नि आशा को घर से निकाल दिया | shivpuri news

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर कस्बे से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने अपने ही पति पर दहेज प्रताणना का आरोप गया है। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दहेज लोभी पति पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

फरियादी आशा मौर्य ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका विवाह सुनील मौर्य के साथ हिंदू रीतिरिवाज से 29 अप्रैल 2013 को गुना में संपन्न हुआ था। शादी के कुछ समय तक तो उसके पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक रहा और इसके बाद वह उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। दहेज की मांग की पूर्ति न होने पर उसके पति सुनील मौर्य ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।