शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे के नेतृत्व में होगा किसान आक्रोश आंदोलन एवं धरना | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश भर के किसान बदहाल हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को कतई उनकी चिंता नहीं है। बारिश से बर्वाद हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए था, नहीं मिला। बिजली का बिल आधा करने की बात कही थी, लेकिन किसानों के बिजली बिल बढकर आ रहे हैं।

प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आगामी 4 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी के झूठे वादे का भी शिकार हुए हैं।

इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि किसानों की उपेक्षा के खिलाफ पार्टी 4 नवंबर को किसान आक्रोश आंदोलन करेगी। शिवपुरी में विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें जिले के किसान और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तथा बिजली के बड़े हुए बिलों की होली जलाई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शील रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों से कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई।
G-W2F7VGPV5M