गंदगी के ढेर पर बैठा शहर कल से होगा साफ, सफाई कर्मचारियो की हडताल समाप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा शिवपुरी द्वारा नगर पालिका कार्यालय में की जा रही हड़ताल मंगलवार को बैठक आयोजित कर समाप्त कराई गई है। बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी की गई। सभी कर्मचारी हर्ष के साथ अपने-अपने कार्य पर वापस आ गए है।

आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  चैधरी श्यामलाल कोडे, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, सीएमओ के.के.पटेरिया, स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोविंद सिंह, राजस्व अधिकारी पूरन कुशवाह, स्थापना लिपिक भगवानलाल आदि उपस्थित थे।