अपनी मांगो को लेकर नाराज रोजगार सहायक हडताल पर बैठे | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के लगभग 550 ग्राम रोजगार सहायक कलमबंद, कंप्यूटर बंद हड़ताल पर निर्वाचन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर पर सभी प्रकार की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि हमने सरकार से 16 सितंबर को मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा व 20 सितंबर को हिंदी भवन में कार्यक्रम में गृहमंत्री बालाबच्चन, विधायक कुणाल चौधरी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सैयद ने 2 अक्टूबर तक मांगो को पूरा करने का भरोशा दिया लेकिन सरकार ने 16 अक्टूबर तक किसी मांग पर विचार न करने से रोजगार सहायकों में असंतोष का वातावरण पैदा होने के कारण मजबूरी में हड़ताल पर जाने का कदम उठाना पड़ रहा है।

रोजगार सहायक पिछले 10 वर्षों से अल्प मानदेय पर पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं इसके बाद भी हमे अनदेखा किया जा रहा है शासन को शीघ्र हमारी मांगो पर विचार करना चाहिए।