नपा में विकास हुआ लावारिस: धरने पर बैठे पार्षदो को सुनने नही आए नपाध्यक्ष और CMO | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका घोटालो की नगर पालिका के अतिरिक्त धरने की नगर पालिका भी बन गई है। वार्डो में विकास ने होने पर वार्ड में सडक न बनने के कारण पार्षदो ने अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए। आज पार्षदो पर को धरने पर बैठे दूसरा दिन हैं लेकिन पार्षदो के विकास की बात सुनने कोई नही आया हैं। अभी पार्षद लावारिस की तरह धरने पर डटे हैं।

धरने पर बैठे पार्षद पति सुधीर आर्य ने बताया कि उनकी मांग सिर्फ इतनी हैं कि जिन सडक़ों के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं उन सडक़ों का कार्य  शुरू कराया जाए। लेकिन सब इंजीनियरों की मनमानी के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थ्ििित में उन्हें वार्डवासियों की खरी  खोटी  सुननी पड़ रही हैं। नगरपालिका पानी की पाइप लाइन बिछाने का बहाना लेकर सडक़ों पर रोक लगाए हुए है।

लेकिन इसका खामियाजा वार्ड के लोगों को उठाना पड़ रहा है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और लगातार हो रही बारिश के कारण सडक़ दलदल में तब्दील हो रही हैं और इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए वह अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ पार्षद लालजीत आदिवासी, संजय परिहार, पार्षद पति अशोक राठौर, क्रांति गौतम, नीरज खटीक भी धरने पर बैठे हुए हैं।
G-W2F7VGPV5M