गांधी जयंती से सरदार पटेल जयंती तक निकलेगी गांधी संकल्प यात्रा:सुशील रघुवंशी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी।  महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनतापार्टी गांधी संकल्प यात्रा निकालेगी। पूरे संसदीय क्षेत्र में कम से कम 150 किलोमीटर की यह पदयात्रा रहेगी।गांधी संकल्प यात्रा निकालने हेतु भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय महती बैठक आयोजित हुई। जिसमें यात्रा के लोकसभा समन्वयक ओएन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, संगठन कार्यक्रम प्रभारी कौशल शर्मा  सहित पांचो विधानसभाओं से आए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा के अध्यक्ष ऊर्जावान कार्यकर्तागण  उपस्थित हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए जो देशवासियों से आह्वान किया है उसी को पूरा करने के लिए गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में अधिक से अधिक लोगों शामिल हों और स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण उत्थान यह इस यात्रा में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह छोटे-छोटे कामों से लोगों को जागरूक करने से ही राष्ट्रहित में बढ़ा बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी के सपनों को साकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना गांव-गांव तक संदेश इस यात्रा से पहुंचाना चाहते हैं, जो हमें औपचारिकता में नहीं धरातल पर पूरा करना है। गांधी पदयात्रा लोकसभा संयोजक ओ एन शर्मा ने भी पूरी यात्रा के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 31 अक्टूबर बल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलने वाली गांधी संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा की यात्रा में कम से कम दो दिन सांसद उपस्थित रहेंगे। यात्रायें विधानसभा के अधिकांश स्थानों पर होते हुए गुजरेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम गांवों में पहुंचने पर गांवों में ही होगा, जहां रात्रि में चौपालें आदि का आयोजन होगा। संगठन कार्यक्रम प्रभारी कौशल शर्मा ने बताया कि मुख्य यात्रा के अलावा उप यात्रायें भी निकलेंगीं विधानसभा स्तर पर निकलने वाली मुख्य यात्रा के अलावा ग्राम एवं नगर केन्द्र से उप यात्रायें भी निकलेंगीं, जो बाद में मुख्य यात्रा में समाहित होंगीं।

यात्रा में क्या होगा
यात्राओं के माध्यम से प्रत्येक स्थान पर यात्रा के पहुंचने पर स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पौधा रोपण, तथा जीरो बजट पर खेती पर चर्चा होगी। इसके अलावा संगोष्ठी, नाटक, भजन, कहानी तथा विशेषज्ञों के प्रबोधन आदि होंगे। भाजपा जिले के सभी वरिष्ठ एवं पदाधिकारी कार्यवृत्त कार्यकर्ता सभी मोर्चों के पदाधिकारी इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाते हुए समरसता को आगे बढ़ाने के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें 

गांधी पदयात्रा के लिए आयोजित बैठक में धैर्यवर्धन शर्मा, अजीत जैन,  विष्णु जैमिनी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कामता प्रसाद बेमटे, राजकुमार खटीक, अनुराग अष्ठाना, हेमंत ओझा, अशोक खंडेलवाल, दिलीप मुद्गल, डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव, बनवारीलाल श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष भानू दुबे, भानु जैन, दिनेश रावत महेश धाकड़, हेमपाल दांगी,  रामू बिंदल, रामबाबू मंगल, संजय गौतम, विपिन खेमरिया, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, बीनू शर्मा, सोनू विरथरे, जंडेल सिंह गुर्जर, नन्नू लाल सोनी, गगन खटीक, मुकेश सिंह चौहान, जगदीश रावत, मुरारी लाल धाकड़, हरनारायण कुशवाह आदि उपस्थित हुए।
G-W2F7VGPV5M