पुलिस के खिलाफ चक्काजाम करने वाला आदतन अपराधी निकाली | BAIRAD NEWS

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के गायत्री कॉलोनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक की पिटाई से छुब्द हुए एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी जैसे तैसे भागकर अपने आप को बचा पाए। उसके बाद इस मामले में समुदाय विशेष के लोगों ने थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। लेकिन अब इस मामले की तह तक पहुंचे तो सामने आया कि उक्त आरोपी अवैध शराब सहित 5 मामलों में नामदज आरोपी है।

प्राप्त जानकारी में सामने आया कि इस बीते रोज गायत्री कॉलोनी में बैराड पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी । जिसपर से बैराड पुलिस मिथुन बेडिया के घर जा पहुंची। जहां पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां उन्हें शराब नहीं मिली। जिसपर से मिथुन बेडिया सहित उसके परिजन भडक गए और शराब नहीं मिलने पर पुलिस को गाली गलौच कर खदेडने लगे।

जब मामले की जांच की तो सामने आया कि जिस आरोपी के कारण उक्त घटनाक्रम हुआ वह आरोपी बैराड थाने में आदतन अपराधी है। जिसमें अपराध क्रमांक 25/14 धारा 34—2 आवकारी एक्ट,अपराध क्रमांक 509/15 धारा 34 आवकारी एक्ट,अपराध क्रमांक 49/18 धारा 34 आवकारी एक्ट,अपराध क्रमांक 209/19 धारा 34 आवकारी एक्ट,अपराध क्रमांक 244/19 धारा 147,1498,149,323,427,506 भादवि के तहत बैराड थाने में सभी प्रकरण दर्ज है। इन सभी मामले अभी न्यायालय में भी बिचाराधीन है।