शिवपुरी। पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती की माताजी श्रीमती सावित्री देवी पत्नि स्व. श्री चंद्रभान वर्मा (रामगोपाल पटेल) का गत दिवस निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थी। उनकी माताजी के निधन के दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास भारती पुस्तक सदन अस्पताल चौराहे से प्रारंभ होकर उनके पैत्रिक गांव पिपरसमां पहुंची। जहां उनका हिन्दू विधि विधान से दाह संस्कार किया गया।
जिसमें शहर व अंचल के राजनेता, अधिकारीगण, पत्रकार, साहित्यकार सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहे। कल 18 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः अस्थि संचय के उपरांत सांय 03 से 04 बजे तक उठावनी एवं अमृतवाणी का पाठ निज निवास भारती पुस्तक सदन कोर्ट रोड शिवपुरी पर होगा।