सरकारी खबरे: इस क्षेत्र में रहेंगी बिजली बंद,कलेक्टर ने दिए सैनिक भर्ती के यह निर्देश | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के 33 के.व्ही.नोहरी, जसराजपुर, भैंसाना फीडर पर नई लाईन का कार्य किए जाने के लिए 05 सितम्बर 2019 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र, नोहरी, रोनाखेडी, सिरसौद, जसराजपुर, ठर्रा, भैसाना एवं झिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सैनिक भर्ती की व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित

शिवपुरी। आगामी माह में भारतीय सेना की भर्ती शिवपुरी जिले में की जाना है। जिले में सैनिक भर्ती रैली के लिए आवश्यक व्यवस्था के संबंध में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्नल नेगी ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर एडीएम श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती मधु सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा है कि जिले में आयोजित होने वाली सैनिक भर्ती के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी है। उन्होंने कहा है कि भर्ती के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

इसके लिए पुलिस द्वारा व्यवस्था की जाए और आवश्यक पुलिस बल भी तैनात किया जाए। भर्ती में बड़ी संख्या में युवा शामिल होते है। इसलिए परिवहन विभाग द्वारा आवागमन के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। भर्ती कराने के लिए आने वाली टीम के लिए ठहरने एवं खान-पान आदि व्यवस्थाएं भी की जाए।    

आईटी विषय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र एवं बैग वितरित

आईसीए एडू स्किलस प्रा.लि.विद्यालय द्वारा जिला उत्कृष्ट उमाविक्र-01 शिवपुरी के शिक्षण सत्र 2018-19 के कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

जिला उत्कृष्ट उमाविक्र-01 शिवपुरी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव, संस्था के व्याख्याता श्री अनिल चैबे, श्री सुदर्शन गुप्ता तथा आईटी शिक्षक श्री अनिल रावत सहित छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आईसीए एडू स्किलस प्रा.लि. विद्यालय में संचालित आईटी ट्रेड के शिक्षा एवं प्रशिक्षण की सेवा प्रदाता है। सम्मानित विद्यार्थियों में रवीना लोधी, कुलदीप धाकड़, विवेक शर्मा, रिया कुशवाह, पुनीत सिकरवार, सजल तिवारी, शैलजा भार्गव, प्रिंस यादव, गोविंद धाकड़, पुष्पेन्द्र धाकड़, गिर्राज धाकड़, आयुष धाकड़ शामिल है।
G-W2F7VGPV5M