स्कूल का ताला तोडक़र चुरा ले गए कंप्यूटर और अन्य सामान | khaniyadhana News

खनियांधाना। जिले के खनियाधाना के शासकीय हाई स्कूल अछरौनी से बीते दिनों अज्ञात  चोर द्वारा प्राचार्य कक्ष का ताला तोडक़र वहां रखा कंप्यूटर व अन्य सामान कीमती 30 हजार रूपए चोरी कर लिया। 

जिसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य हरिनिवास पुत्र देशराज जाटव को लगी तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की घटना  से अवगत कराया और उनके निर्देशों के बाद थाने में शिकायती  आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में छानबीन कर कल अज्ञात चोर के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज कर लिया है।