HELLO में BANK से बोल रहा हूं आपके ACCOUNT पर OTP आया है और पार कर दिए 1 लाख 65 हजार

Bhopal Samachar
पिछोर। जिले के पिछोर के मानिकपुर निवासी एक युवक अजब सिंह पुत्र रामरतन लोधी के मोबाइल पर अज्ञात फोनकर्ता ने खाते से संबंधित जानकारी और मोबाइल पर आई ओटीपी पूछकर उसके खाते से 1 लाख 65 हजार 142 रूपए निकाल लिए जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना लगभग साढ़े तीन माह पहले घटित हुई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया  है।

जानकारी के अनुसार 8 मई को मानिकपुर निवासी अजब सिंह के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया जिसे उनकी पत्नि ने रिसीव किया और अज्ञात फोनकर्ता ने उनसे खाते से संबंधित कई जानकारियां हासिल कर लीं। बाद में उनके मोबाइल पर आया ओटीपी भी पूछ लिया और उसके बाद उनके खाते से 1 लाख 65 हजार रूपए से अधिक की राशि निकल गई जिसकी जानकारी अजब सिंह को 11 मई को उस समय लगी जब वह एटीएम से रूपए निकालने पहुंचे। जहां उनके खाते में राशि नहीं थी।

उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि उनके  खाते से यह राशि 8 मई को ही निकल गई है। इसके बाद अजब सिंह ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर जांच की और जांच के बाद कल मुकदमा दर्ज कर लिया।

खनियाधाना में महिला भी हुई ठगी का शिकार

खनियाधाना के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले अंजना कुमारी पत्नि राजेश शाक्य के साथ भी अज्ञात ठग ने फर्जी तरीके  से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 29 हजार 960 रूपए की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। जिसकी जानकारी तक  पीडि़ता को नहीं लगी और जब उसे ज्ञात हुआ तो उसने थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ठग के खिलाफ  धोखाधड़ी की कायमी कर ली। 
G-W2F7VGPV5M