कौटिल्य जीनियस: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले से लगभग 800 छात्र हुए शामिल | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के छात्रों का सामान्य ज्ञान के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिवपुरी कौटिल्य अकादमी शाखा द्वारा जीनियस-100 प्रतियोगिता का आयोजन शिवपुरी के साथ-साथ सभी तहसीलो में किया गया जिसमें लगभग 800 छात्रों ने हिस्सा लिया। हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम में रविवार को संम्पन्न हुई यह प्रतियोगिता में टॉप-100 का चयन होगा।

जिन्हें आगामी समय में जीनियस अवार्ड से उपहारों के साथ सम्मानित किया जाएगा। सभी छत्रों को जो प्रतियोगिता में शामिल हुये हैं उन्हें प्रमाण पत्र कौटिल्य शाखा से 7 दिन के भीतर मिल जाएगा।

कौटिल्य एकेडमी के संचालक डॉ.तरूण शर्मा ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को छांटकर उन्हें मोटिवेट करते हुए उनका उज्जवल भविष्य बनाने का काम हमारी शाखा द्वारा किया जाता है और उन्हें बेहतर कोचिंग प्रदान कर विभिन्न शासकीय सेवाओं में शामिल करने का अवसर प्रदान किया जाता है ताकि यह प्रतिभाऐं अपने-अपने क्षेत्रों में अपने कठिन परिश्रम, लगनशीलता के साथ कार्य कर अपना भविष्य संवारें और इनसे अन्य प्रतिभाऐं भी प्रभावित हो ताकि वह भी आगे चलकर इसी तरह आगे बढ़ सके।

जीनियस अवार्ड भी इसी तरह की प्रतियोगिता थी जिसमें सभी तहसीलो के स्कूलो, सीता सेंट्रल कॉन्वेंट हा.से.स्कूल करैरा, लिटिल एंजिल पब्लिक हा.से.स्कूल पिछोर, अमन पब्लिक हा.से. स्कूल पोहरी, लार्ड लखेश्वर स्कूल बैराढ़, पैराडाइज स्कूल बैराढ़, गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी नरवर, भारतीयम पब्लिक हाई स्कूल नरवर, चाणक्य अकैडमिक स्कूल  कोलारस सहित सभी तहसीलो के छात्रों ने इन स्कूल सेंटर पर एक साथ परीक्षा दी।

 जिले की सभी जीनियस-100 सूची की जानकारी सभी स्कूल प्रचार्य को दे दी जावेगी जिसके उपरान्त शिवपुरी और सभी तहसीलो के छात्रों को सम्मान समारोह में आमंत्रित कर प्रमाण पत्र और उपहार दे कर सम्मानित किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कंप्यूटर(सीनियर) और टेबलेट (जूनियर) वर्ग में दी जाएगी और 100 अन्य उपहारों के साथ सभी टॉपर को सम्मानित किया जायेगा। आयोजन में प्रबंधन ओमकार इवेंट एंड सर्विसेज का रहा है। 

तियोगिता में विशेष सहयोग ओमगुरु आई टी आई, नमन आई टी आई, हग इन हट्र्ज रेस्टोरेंट, हरिओम मोबाइल, कंप्यूटर वल्र्ड, शादी पार्टी इवेंट वरुण भार्गव, ब्राइट गिफ्ट गैलरी, प्रो स्टूडियो का रहा हैं।
G-W2F7VGPV5M