सर्राफा दुकान से सोने का डिब्बा चुराने वाली 2 महिलाए गिरफ्तार, माल बरामद | kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोलारस के सदर बाजार में स्थित एक सर्राफे की दुकान से ग्राहक बनकर आई महिलाओ ने बीत 17 तारिख को सर्राफा व्यवसाई की नजरो से बचाकर एक सोने से भरा टोप्स का डिब्बा गायब कर दिया था। इन टॉप्सो की किमत लगभग 2 लाख रू बताई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए तीनो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस नगर में स्थित देवेन्द्र कुमार जैन की सर्राफे की दुकान पर बीते 17 सितंबर को तीन महिलाए ग्राहक बनकर आई और दुकानदार से बिछुडी देखाने को कहा। बताया गया था ज्वैलर्स की दुकान में अन्य ग्राहक भी बैठे थे।

सर्राफा संचालक के एक और भाई महेन्द्र जैन दूसरे ग्राहको को सोने के टॉप्स दिखा रहा था। उक्त तीनो अज्ञात महिलाए दोनो भाईयो से नजर बचाकर सोने से भरे टॉप्स के डिब्बे को पार कर ले गई। महिलाओ की यह हरकत दुकाने में लगे कैमरो में कैद हो गई।

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करते हुए कैमरो की मदद से महिलाओ को पहचाने का प्रयास किया। एसपी शिवपुरी ने इन महिलाओ की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आज इन तीनो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया हैं कि मामले  की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि उक्त तीनो महिलाए ग्वालियर की रहने वाली है, पुलिस टीम को उक्त महिलाओं को पकड़ने हेतु ग्वालियर रवाना किया गया, जिस पर से आरोपिया महिला अनीता पत्नि जसवंत जाटव उम्र 42 साल निवासी नौ महला किलागेट घास मण्डी ग्वालियर के कब्जे से 10 जोड़ सोने के टोप्स कीमत 75000 रू एवं आरोपिया बबीता पत्नि संजीव जाटव उम्र 35 साल निवासी रेल्वे क्रोसिंग के पास चैहान गन हाउस के पीछे फूलबाग ग्वालियर के कब्जे से 10 जोड़ी सोने के टोप्स कीमत लगभग डेढ लाख रू का माल बरामद कर लिया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चौहान, थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चौहान, उनि. शिखा तिवारी, सउनि जितेन्द्र यादव, प्रआर. बृजेश दुबे, प्रआर. नबल सिंह, आर. नरेश दुबे, आर. मनोज गौतम, आर. अनित कुमार,आर. प्रभजोत सिंह, आर. दिलीप सिंह, मआर. कीर्ति शर्मा, मआर. प्रिया एवं आर. नरेश थाना कोतवाली, आर. रघुबीर, राहुल थाना देहात, आर. चंन्द्रशेखर मीणा थाना करैरा की सराहनीय भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M