पिछोर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, सांसद केपी यादव गिरफ्तार, ASP ने किया गिरफ्तार | PICHHORE NEWS

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर से आ रही है। जहां आज स्थानीय विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता केपी सिंह कक्काजू पर ज्यादाति का आरोप लगाते हुए भाजपा ने गिरफ्तारी आंदोलन किया। जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,सांसद केपी यादव सहित भाजपाईयों ने गिरफ्तारी दी। इस कार्यक्रम की शुरूआत में पानी ने बाधा पहुंचाई। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ही जोरदार बारिश प्रारंभ हो गई। परंतु बारिश भाजपाईयों को हिला नहीं सकी। और भाजपा के नेताओं ने सिर पर कुर्सियां रखकर आंदोलन किया।

मंच से गरजते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्थानीय विधायक केपी सिंह सत्ता पक्ष का दुरूपयोग कर रहे है। स्थानीय जनता पर पिछोर विधानसभा में अत्याचार और झूठे मुकदमेें लादे जा रहे है। हम आज शांति पूर्ण गिरफ्तारी देनें आए है। कार्यकर्ता और जनता पर अन्याय अगर जारी रहा तो हम आरपार की लडाई लडेंगे। सरकार किसानों का कर्जमाफ नहीं कर पाई है। बिजली बिल हाफ नहीं कर पाए। गरीब बेरोजगारों को 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का बादा किया था वह भी पूरा नहीं हो पाया है।

पूरी भाजपा प्रीतम लोधी और पिछोर की जनता के साथ है। मंच से गरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इंदिरा गांधी के नहीं डरे तो अब तुम किस खेत की मूली हो। उसके बाद गिरफ्तारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित सांसद केपी यादव के एडीशनल एसपी गजेन्द्र कंवर ने गिरफ्तार करते हुए पिछोर थाने ले गए। जहां हजारों की संख्या में भाजपाईयों ने गिरफ्तारी दी। उसके बाद सभी को थाने से छोड दिया गया। 
G-W2F7VGPV5M