चन्द्रयान-२ के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का दृश्य देखने शिवपुरी की कनिष्का PM MODI के साथ बेंगलुरु जाएगी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी करैरा में विगत दिनों इसरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्पेस क्विज प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। जिसमें विद्यालय के 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तथा 115 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा कुमारी कनिष्का गुप्ता पुत्री श्री मोहन गुप्ता (पलक मोटर्स टीव्हीएस करैरा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी कनिष्का गुप्ता को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ बेंगलुरु में चन्द्रयान-2 के दक्षिणी धु्रव पर उतरने का दृश्य देखने का अवसर मिला है। 

यह उपलब्धि ना केवल केंद्रीय विद्यालय करेरा के लिए बल्कि संपूर्ण करेरा नगर के लिए गौरवान्वित करने का विषय है विद्यालय की प्रार्थना सभा में भौतिक प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा बताया गया कि भारत ही केवल ऐसा एकमात्र देश है जो चंद्रयान को दक्षिणी धु्रव पर उतर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर उपस्थित केमिकल्स और जल की संभावना की खोज करना है प्रार्थना सभा में कुमारी कनिष्का गुप्ता को प्रभारी प्राचार्य राजीव कुमार शर्मा  द्वारा सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के प्राचार्य दर्शन लाल मीणा द्वारा छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आपको बता दे कि बिटिया कनिष्का करैरा के व्यवसायी टीवीएस पलक मोटर्स बाइक शोरूम के संचालक मोहन गुप्ता की पुत्री है। उनके चयन पर करैरा के व्यवसायीगण, राजनेतागण, समाज बंधुओं, पत्रकारगणों सहित प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाइयां दी है। बधाई देने वालों में मनोज रेजा, महामंत्री सुनील कोठरी, संगठन मंत्री दिलीप नीखरा, उपाध्यक्ष विनोद कनकने, कृष्ण गोपाल तितविलसी, दीपक तीतविलासी, अशोक तीतविलासी, अनूप नीखरा, नव युबक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नीखरा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय पहारिया, गहोई युबा जागृति परिषद के अध्यक्ष अरविंद गेंडा,  सचिव विशाल कुचिया, उपाध्यक्ष केके कनकने, कोषाध्यक्ष प्रमोद तीतविलासी, राहुल पहारिया, प्रशांत तीतविलासी, प्रशांत गुप्ता आदि सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी है।
G-W2F7VGPV5M