BJP का जेल भरो आंदोलन पिछोर में, पूर्व CM, प्रभात झा और सांसद केपी यादव होंगे शामिल | PICHHORE NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से पिछोर विधानसभा की जनता पर स्थानीय विधायक एवं कांग्रेसी सरकार के द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और कांग्रेस द्वेष पूर्ण रवैया के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  का जेल भरो आंदोलन 27 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे छत्रसाल स्टेडियम पिछोर  में रखा गया है।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा क्षेत्रीय सांसद माननीय डॉ के पी यादव भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी विधानसभा प्रत्याशी प्रीतम लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे भारतीय जनता पार्टी  जिले एवं पिछोर विधानसभा भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि आप सभी भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
G-W2F7VGPV5M