पिछोर। मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से पिछोर विधानसभा की जनता पर स्थानीय विधायक एवं कांग्रेसी सरकार के द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और कांग्रेस द्वेष पूर्ण रवैया के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन आज 12:00 बजे छत्रसाल स्टेडियम पिछोर में रखा गया था।
इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा क्षेत्रीय सांसद डॉ के पी यादव भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी विधानसभा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ओर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी इस कार्यक्रम में मंचासीन है।
भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ओर आम जनमानस से अधिक—अधिक संख्या में पहुचने की अपील की थी। पिछोर में भाजपा नेताओ के इस जेल भरो कार्यक्रम को समर्थन देने पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में जनसैलाब उमडा हैं।
कांग्रेस का साथ मौसम दे रहा हैं लगातार बारिश होने के कारण कार्यक्रम लेट हो गया। खबर लिखे जाने तक पूर्व सीएम शिवराज सिंह जनता को संबोधित कर रहे थे। जनता भी बारिश के से बचने के लिए कुर्सी को छतरी बनाकर अपने नेता को सुन रही है। इस कार्यक्रम की हम लगातार अपडेट देते रहेंगें बने रहिए शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर