खनियांधाना। जिले के खनियाधाना के ग्राम प्रतापपुरा अछरौनी में बीते जून माह में राजकुमारी अहिरवार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ जांच के बाद भादवि की धारा 498ए और 304बी दहेज हत्या सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी सुरेंद्र पुत्र रामसिंह अहिरवार अपनी पत्नि राजकुमारी अहिरवार को दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करता था और आरोपी ने कई बार उसकी मारपीट भी की थी। घटना दिनांक 8 जून 2019 को मृतिका की मारपीट की जिससे वह काफी क्षुब्ध हो गई और उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने उस समय मामले में मर्ग कायम कर मृतिका का पीएम कराया और जांच शुरू की। जिसमें सारी पर्तें खुल गईं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

