शिवपुरी। जिले के कोलारस, इंदार और भौंती थाना क्षेत्र की तीन अलग अलग घटनाओं में सर्पदंश का शिकार हुई दो महिला और एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग की कायमी कर ली है।
पहली घटना इंदार की है जहां सुखवीर पुत्र बलवीर लोधी उम्र 4 वर्ष निवासी कुटवारा को खेलते समय सांप ने काट खा लिया था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। दूसरी घटना भौंती के ग्राम देवरी की है जिसमें एक 32 वर्षीय महिला गुडिय़ा बाई पत्नि विनोद को सांप ने डस लिया था।
उसकी भी मौत इलाज के दौरान शिवपुरी अस्पताल में हो गई। तीसरी घटना कोलारस के ग्राम चनैनी की है जहां गायत्री पत्नि केदार जाटव भी सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई थी उसने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

