कोलारस। खबर जिले के कोलारस के चाईल्ड जोन स्कूल के पास बीते रोज एक अज्ञात कंटेनर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक राजवीर उपाध्याय की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक राजवीर सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल राजवीर की रिपोर्ट पर से अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304ए के तहत कायमी कर ली है।
सडक़ दुर्घटना में पोहरी के एक युवक की हुई मौत
पोहरी के बड़े पुल के पास बीती शाम करीब 7:30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1141 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर बाइक से जा रहे एक युवक जगदीश पुत्र ठाकुरलाल परिहार निवासी आदर्श विद्यालय के पास पोहरी को टक्कर मार दी जिससे जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की शिकायत मृतक के बड़े भाई बच्चू पुत्र ठाकुरलाल परिहार ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

